अँट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अँट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 29 मई 2014

अँटहा

अँटहा— वि. 1.ऐंठा हुआ, बल खाया हुआ। 2.घटा हुआ, समाप्त। 3.सूखा हुआ।

अँटवाल

अँटवाल (वल)— वि. 1.रस्सी आदि बटवाया हुआ। 2.किसी वस्तु को समाप्त या कम कराया हुआ। 3.सुखाने के लिए प्रवृत्त किया हुआ।

अँटवाना

अँटवाना1— प्रे.क्रि. रस्सी आदि बटवाना, ऐंठन चढ़वाना।

अँटवाना2— प्रे.क्रि. 1.किसी वस्तु को समाप्त या कम कराना। 2.सुखाने के लिए प्रवृत्त करना।

अँटवउनी

अँटवउनी— सं. 1.रस्सी आदि बटवाने का खर्च या पारिश्रमिक। 2.किसी वस्तु को समाप्त या कम कराने का खर्च या पारिश्रमिक। 3.सुखाने के लिए प्रवृत्त करने का खर्च या पारिश्रमिक।

अँटवई

अँटवई— सं. 1.रस्सी आदि बटवाने की क्रिया, भाव या खर्च। 2.किसी वस्तु को समाप्त या कम कराने की क्रिया, भाव या खर्च। 3.सुखाने के लिए प्रवृत्त करने की क्रिया, भाव या खर्च।

अँटवइया

अँटवइया— वि. 1.रस्सी आदि बटवाने वाला। 2.समाप्त या कम कराने वाला। 3.सुखाने के लिए प्रवृत्त करने वाला।

रविवार, 25 मई 2014

अँटल

अँटल— वि. 1.ऐंठन चढ़ा हुआ, ऐंठा हुआ। 2.जो समाप्त या कम हो गया हो।

अँटना

अँटना1— अ.क्रि. 1.रस्सी आदि में ऐंठन चढ़ना। 2.ऐंठना।

अँटना2— अ.क्रि. 1.सूख जाना (नदी, तालाब आदि)। 2.समाप्त होना, कम होना, घटना।

अँटउनी

अँटउनी— सं. 1.ऐंठने या रस्सी आदि बटने का खर्च या पारिश्रमिक। 2.किसी वस्तु को समाप्त या कम करने का खर्च या पारिश्रमिक। 3.सुखाने का खर्च या पारिश्रमिक।

अँटई

अँटई— सं. 1.ऐंठने या रस्सी आदि बटने की क्रिया, भाव या खर्च। 2.किसी वस्तु के समाप्त या कम होने की क्रिया या भाव। 3.सुखाने की क्रिया या भाव।

अँटइया

अँटइया— वि. 1.ऐंठने वाला, रस्सी आदि बटने वाला। 2.समाप्त या कम करने वाला। 3.सुखा देने वाला।

भारतीय गणना

आप भी चौक गये ना? क्योंकि हमने तो नील तक ही पढ़े थे..!