चुटकुले लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चुटकुले लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 15 जुलाई 2011

तोहर मुन्ने की अम्मा

महिला ( बैंक कैशियर से ) : भैया यहां क्या लिखना है?
कैशियर : यहां नीचे साइन करो।
महिला : क्या करूं ...?
कैशियर : वही
, जो खत के आखिर में लिखती हो।
महिला ने लिखा, तोहर मुन्ने की अम्मा।

ड्रेस के बदले किस

लड़की : इस ड्रेस की क्या कीमत है?
दुकानदार : सिर्फ पांच किस।
लड़की : और उस ड्रेस की?
दुकानदार : दस किस।
लड़की : दोनों ड्रेस पैक कर दो, बिल मेरी दादी देगी।

चलो बेड के नीचे

डॉक्टर : चलो बेड के नीचे।
मरीज : डॉक्टर साहब यह तो बताइए कि आप बेड के नीचे घुसकर क्यों इलाज करते हैं?
डॉक्टर : इसलिए कि पहले मैं मोटर मैकेनिक था।

मुझसे भी प्यार करोगो

एक बार के बाहर लगा बैनर :
अगर आप किसी से प्यार करते हों तो गारंटी है एक दिन मुझसे भी प्यार करेंगे।

पड़ोसी को जाने क्या हुआ

 कल रात हमारे पड़ोसी को पता नहीं क्या हुआ, आधी रात को आकर हमारा दरवाजा पीटने लगा।
अच्छा, फिर तुमने क्या किया?
करना क्या था जी, मैं मस्ती में अपना तबला बजाता रहा।

शादी के बाद बीवी

संता : जब मेरी शादी हुई थी, बीवी इतनी प्यारी लगती थी कि मन करता था खा जाऊं।
बंता : और अब?
संता : सोचता हूं, खा ही लिया होता तो अच्छा होता।

नेताजी का समाजवाद

नेताजी भाषण दे रहे थे : हम देश में ऐसा समाजवाद लाना चाहते हैं कि शेर और बकरी एक ही घाट का पानी पीएं। क्या किसी को कुछ पूछना है?
भीड़ से आवाज आई : लेकिन साहब आप इतने शेर और बकरियां लाएंगे कहां से?

भारतीय गणना

आप भी चौक गये ना? क्योंकि हमने तो नील तक ही पढ़े थे..!