अग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 6 जून 2014

अगसारी

अगसारी— वि. आगे, सामने।

अगसहा

अगसहा— वि. 1.खींचा हुआ, तना हुआ। 2.ताना हुआ।

अगसई

अगसई— सं. 1.औरों को आगे बढ़ाने का कार्य, मुखिया का कार्य। 2.अगुवाई। 

वि. आगे। 

क्रि.वि. आगे की ओर।

अगवासी

अगवासी— सं. आगे होने या रहने की इच्छा।

अगवाल

अगवाल (वल)— वि. 1.आगे बढ़ा हुआ। 2.प्रगति किया हुआ।

अगवार

अगवार— सं. अनाज आदि ओसाने या साफ करने के समय आगे रहने वाला अपरिपक्व या हल्का अनाज।

वि. 1.आगे वाला। 2.अगुवाई करने वाला।

अगवानी

अगवानी— सं. 1.आगे पहुँचकर स्वागत करने की क्रिया। 2.आगे बढ़कर किया जाने वाला स्वागत। 3.आगे चलने की क्रिया या भाव।

अगवाना

अगवाना— अ.क्रि. 1.आगे चलना। 2.किसी कार्य में आगे बढ़ जाना या रहना। 3.प्रगति करना।

अगवा

अगवा— सं. वृक्ष के शीर्ष की टहनी। 

वि. 1.आगे रहने वाला। 2.प्रमुख, प्रधान। 3.प्रगति करने वाला।

अगवउनी

अगवउनी— सं. 1.आगे बढ़ने या प्रगति करने का खर्च या पारिश्रमिक। 2.आगे बढ़ाने या प्रगति कराने का खर्च या पारिश्रमिक।

अगवई

अगवई— सं. आगे बढ़ने या प्रगति करने की क्रिया या भाव।

अगवइया

अगवइया— वि. 1.आगे होने वाला। 2.प्रगति करने वाला।

अगल-बगल

अगल-बगल— क्रि.वि. 1.दोनों किनारे। 2.आसपास। 3.इधर-उधर।

अगलगौना

अगलगौना— वि.पु. (स्त्री.अगलगौनी) 1.आग लगाने वाला। 2.भड़काने या उकसाने वाला। 3.चुगली करने वाला, चुगलखोर।

अगरी

अगरी— सं. आँख और कान का मध्य भाग। 

वि. धान ओसाते समय आगे रहने वाला दानारहित अंश, छिलका। 

क्रि.वि. 1.एक के सामने एक। 2.क्रम के अनुसार।

अगराल

अगराल (वल)— वि. 1.अधिशेष किया हुआ, बचाया हुआ। 2.उत्पादन बढ़ाया हुआ।

अगराना

अगराना— अ.क्रि. दे. ‘अगरना’। 

स.क्रि. 1.उत्पादन बढ़ाना। 2.शेष बचाना।

अगरा

अगरा— वि. आगे, सामने।

अगरहा

अगरहा— वि. 1.अतिरिक्त, शेष। 2.वह अंश जो अधिक हो।

अगरल

अगरल— वि. 1.अतिरिक्त, शेष। 2.वह अंश जो अधिक हो।

भारतीय गणना

आप भी चौक गये ना? क्योंकि हमने तो नील तक ही पढ़े थे..!