टिप्स & ट्रिक्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
टिप्स & ट्रिक्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 15 जुलाई 2016

की-बोर्ड से पाइए मुक्ति

समय है की-बोर्ड से 99% मुक्ति पाने का। जब आप फेसबुक पर कोई लम्बी पोस्ट लिखते हैं तो आपकी अंगुलियाँ थकने लगती हैं या मोबाइल की किसी भी एप्लीकेशन में ज़्यादा लिखना पड़े तो ये विचार मन में आता ही है कि कोई ऐसा उपाय हो कि फटाफट लिखना हो जाये।

तो ये बिल्कुल संम्भव है और इसके लिए किसी भारी भरकम एप की भी जरूरत नहीं। बस, दो मिनट दीजिये और आपका ‘निजी सचिव’ यानि आपका एंड्रॉयड मोबाइल आपकी आवाज पर फटाफट टाइप करेगा।

प्रक्रिया आसान है।
सबसे पहले Setting में जायें।
Language & input को टच करें।
Automatic को अनटिक करें।
भाषाओं की सूची सामने होगी।
नीचे की तरफ जायेंगे तो हिन्दी (भारत) को सिलेक्ट कर लें।
वापस language & input पर आयें।

Google Voice Typing को ऑन कर दें।
अब कोई एप्लीकेशन खोलें जिसमें आपको कुछ लिखना हो। की-बोर्ड प्रकट होगा। अब देखिये स्पेस बार के बाँयीं ओर या की-बोर्ड के ऊपरी तरफ दाहिनी ओर एक छोटा -सा माईक दिखाई देगा।
इसे टच करेंगे तो की-बोर्ड ग़ायब हो जायेगा और बड़े आकार का माईक सामने होगा। माईक के ऊपर हिन्दी भारत लिखा होगा और नीचे Speak Now या अब बोलें ।
बस, अब आप अपने मोबाइल को पास में लेकर वह सब बोलना शुरू कर दीजिये और आपका निजी सचिव फटाफट उसे टाइप करता जायेगा।

( ये सुविधा केवल नेट ऑन होने पर ही मिलेगी)
स्क्रीन शॉट्स के माध्यम से भी आप इस प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं।
______________________________
– संजय कुमार शुक्ला

मंगलवार, 14 जून 2016

आधार कार्ड में छपी अपनी फोटो भी बदलवा सकते हैं।

आप आधार कार्ड में छपी अपनी फोटो भी बदलवा सकते हैं। इसके लिये आपको बस 15 रूपये खर्च करने होंगे। इसे बदलने के लिये एक साधारण कार्य आपको करना है जो इस प्रकार है-
  • सबसे पहले आपको आधार कार्ड सेंटर जाना होगा। अगर आधार कार्ड आप तक नहीं पहुँच पाया है तो आप अपना इनरोलमेंट नंबर लेकर आधार कार्ड सेंटर जायें।
  • आधार कार्ड सेंटर पर पहुँचकर आपको एक बार फिर आधार कार्ड का आवेदन भरना होगा। इस आवेदन में आपको अपना आधार नंबर भी देना होगा।
  • आवेदन भरने के बाद आपको फिर से अपनी अँगुलियों व आँखों की स्कैनिंग के साथ फोटो खिंचवानी होगी। अगर फोटो सही न आये तो आप दुबारा फोटो खिंचवा सकते हैं।
  • इसके बाद आपकी सारी जानकारी आधार कार्ड सेंटर बेंगलुरू को भेज दी जायेगी, जिसके बाद आपका डाटा प्रोसेस होगा और नई फोटो के साथ आपका आधार कार्ड दो हफ्ते के अंदर आपके घर पहुँच जायेगा।
  • इसके लिए आपको मात्र 15 रुपए खर्च करने होंगे, क्योंकि आधार कार्ड केवल एक बार फ्री बनता है। बॉयोमेट्रिक डीटेल बदलवा कराने के लिए सेंटर पर पैसे खर्च करने होंगे।
अपने बच्चे के आधार कार्ड को सुधार करवा सकते हैं
  • 0 से 5 साल के बच्चे का आधार कार्ड बन जाता है, लेकिन उसका बॉयोमेट्रिक अपडेट नहीं लिया जाता है।
  • पहले कार्ड में माता-पिता का एड्रेस लिया जाता है, जिससे आधार कार्ड बन जाता है।
  • जब बच्चे की उम्र 5 साल से ऊपर हो जाती है, तब बॉयोमेट्रिक अपडेट होता है।
  • फिर 15 साल और 18 साल पूरा कर लेने पर बच्चे के कार्ड में फोटो अपडेट किया जाता है।
पोष्ट के माध्यम से भी करवा सकते हैं आधार कार्ड में बदलाव
  • अगर आपके घर या फिर ऑफिस में ऑनलाइन अपडेशन की सुविधा नहीं है और आप अपने आधार कार्ड की डिटेल्स को पोष्ट के द्वारा भी बदलवा सकते हैं।
  • इसके लिए आपको आधार कार्ड अपडेशन आवेदन भरना होगा।
  • आवेदन भरने के बाद आपको अपने डॉक्युमेंट अटेस्ट करने होंगे और अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी डॉक्युमेंट के साथ लगानी होगी।
  • इसके बाद आपको अपना आवेदन आधार कार्ड के रीजनल ऑफिस में भेजना होगा।
  •  UIDAI के भारत में 6 रीजनल ऑफिस हैं-
    1
    Chandigarh

    0172-2711947
    2
    Delhi

    011-23481126
    3
    Hyderabad

    040-23119266, 040-23119911
    4
    Lucknow

    0522-2304979, 0522-2304978
    5
    Mumbai

    022-22163492/94
    6
    Ranchi

    0651-6450145(Ranchi), 
    0612-2545678(Patna)

  • रीजनल ऑफिस में आवेदन भेजने के बाद आपका कार्ड दो से तीन हफ्ते के भीतर अपडेट होने के बाद आपके पास आ जायेगा। 
आधार कार्ड के फायदे
  • अगर आपके पास आधार कार्ड है तो आप आसानी से किसी भी बैंक में एकाउंट खुलवा सकते हैं।... 
  • अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करने पर आपको सरकार की डीबीटीएल स्कीम में कैश सब्सिडी आसानी से ट्रांसफर हो जायेगी।... 
  • आधार कार्ड की मदद से आप इन्कम टैक्स रिटर्न आसानी से फाइल और वैरिफाई कर सकते हैं, जिसके बाद आपको एक्नॉलेजमेंट आवेदन बेंगलुरू नहीं भेजना पड़ेगा। 
  • पासपोर्ट बनवाने के लिये, गैस और बिजली का कनेक्शन लेने, केवाईसी के लिये आप आधार कार्ड प्रयोग में ला सकते हैं।... 

शुक्रवार, 6 मार्च 2015

Railway से संबंधित Complaint हेतु App


Railway ने Passengers की शिकायतों के लिये वेब portal और App लॉन्च किया है। इस portal या App पर Complaint करने के बाद Passenger उसका Status भी जान सकेंगे। वर्तमान में, Complaint और सुझाव की यह सुविधा English में उपलब्ध है।

इस Web Portal www.coms.indianrailways.gov.in और App की खासियत यह है कि इस पर संभावित Complaints के मुताबिक अलग-अलग विभाग के बारे में पहले से ही जानकारी दी गई है, यानी अगर Passenger को Seat की Complaint है, सफाई की या फिर Bed Roll की तो Passenger फौरन ही उसे Click कर सकता है। इसके अलावा Passenger को Train, Coach, PNR Number और तारीख आदि भी दर्ज करनी होगी। Complaint दर्ज करने के बाद Passenger को Complaint Number भी जारी किया जाएगा। यही नहीं, Passenger अगर अपनी Complaint को Track करना चाहेगा, तो वह भी उस Number के जरिए Track कर पाएगा।

इसके अलावा Passengers के लिये SMS के जरिए Complaint की सुविधा भी जारी रहेगी। Passenger चाहें तो Mobile Number 9717630982 पर अपनी Complaint चलती Train में भी SMS कर सकते हैं। इस Web Portal और APP में यह भी सुविधा है कि अगर कोई Passenger चाहे तो गंदगी आदि देखकर उसकी Photo खींचकर Upload भी कर सकता है।
=========================
APP गूगल प्ले से डाउनलोड करें।

गुरुवार, 5 मार्च 2015

Facebook के सरल Tips & Tricks सीखिये


Internet सामाजिक Networking Site Facebook दुनियाभर में अपना जादुई असर फैला चुकी है और ज्यादातर लोग इसके दीवाने बन चुके हैं। वैसे तो Facebook की शुरुआत मित्रों, सहकर्मियों, परिजनों के साथ-साथ नये लोगों से संपर्क बनाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए की गई थी, लेकिन अब यह सिर्फ लोगों के लिये संपर्क माध्यम मात्र नहीं रह गया है।
Facebook पर अब विभिन्न तरह की जानकारियाँ साझा की जाने लगी हैं जिसमें विपणन, Brand-Promotion, नौकरी के विज्ञापन, Dating और शादी का प्रस्ताव के साथ-साथ कई तरह के प्रचार-प्रसार अभियान शामिल हैं। दुनियाभर के लोगों में Facebook का बहुत ही ज्यादा उन्माद है। लोग Facebook के इतने आदी हो चुके हैं कि इस पर Update और Chanting में घंटों तल्लीन रहते हैं। यही वजह है कि अब कई दफ्तरों में इसके लिये पाबंदी या विशेष नियम लागू किये जा रहे हैं। 

अगर आप भी सामाजिक Networking Site Facebook का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसकी सामान्य जानकारी जरुर होगी, जैसे Status Update करना, दोस्ती का अनुरोध भेजना, किसी को मित्र सूची में जोड़ना या हटाना, Facebook Wall, Profile आदि की जानकारी। हालाँकि Facebook पर इसके अलावा भी कई और अलग-अलग विषय वस्तु है जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। कुछ उपयोगी और दिलचस्प Facebook जानकारियाँ-

Facebook पर पसंद के Button हर जगह मौजूद रहता है, लेकिन अगर आप चाहें, तो Post पसंद नहीं आने पर पसंद की तरह ही नापसंद का Button भी जोड़ सकते हैं। वैसे तो आमतौर पर Comment के जरिये भी अपनी राय व्यक्त की जा सकती हैं लेकिन सोचिये कितना अलग और मजेदार अनुभव होगा, कि आपके Status Update या आपकी Share की गई सामग्री को आपके दोस्त पसंद न आने पर नापसंद कर सकें।
बस इसके लिये जरुरी है Status Magic Facebook App जो आपके Facebook Account में एक Dislike Button बटन जोड़ देता है। इतना ही नहीं, आप Love, Hate, Disagree या फिर Lol जैसी दूसरे Button भी जोड़ सकते हैं।

अगर आप नहीं चाहते हैं, कि कुछ लोग आपका Status Update देखें, तो “ What’s on your mind” बॉक्स के नीचे ‘Padlock’ Option पर Click करें। इससे एक Drop-down Menu आयेगा। इसमें ‘Customize’ Option Select करने से “Make this visible to” और “Hide From” जैसे Option आयेंगे। इस Option की मदद से आप कुछ चुनिंदा लोगों के साथ ही अपना Status Share कर सकते हैं।

अगर आप चाहते हैं कि आप Facebook पर Online रहते हुए भी चुनिंदा या सब लोगों को Offline नजर आयें, तो इसका भी तरीका है। अपने Monitor के दाहिनी ओर नीचे की तरफ मौजूद Chat Option पर जायें और Friends पर Click करें। इसके बाद एक छोटी Window खुलेगी, जिसमें आप Type कर एक नई List बना सकते हैं। उदाहरण के लिये Block List।
इस Block List नामक नई List में आप उन लोगों का नाम Select कर Drag कर सकते हैं जिनसे आप बात नहीं करना चाहते। इसके बाद आप अपने Status को इस खास Group के लिये Offline Set कर दें। इसके बाद आप Facebook पर तो होंगे, लेकिन इस Group को Online नजर नहीं आयेंगे।

आप Facebook पृष्ठ पर जाये बिना भी ‘Hellotxt’ की मदद से Facebook Status Update कर सकते है। ‘Hellotxt’ Facebook समेत कई सामाजिक और Networking Sites का Status Update करने में काम आता है।

‘Facebook Photo Album Down loader Face paid’ की मदद से आप अपने Friends की Facebook एल्बम, ईवेंट Album या फिर Group Album को सिर्फ एक Click की मदद से Download कर सकते हैं।

अगर Office के नियम आपको Facebook इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देते, लेकिन आपको Facebook इतना ज्यादा पसंद है कि Status Update और Like से अपने आपको दूर रख पाना मुश्किल होता है, तो इसका भी उपाय है। इस उपाय की मदद से आप Office में बैठकर भी Facebook का इस्तेमाल कर सकते हैं।

techhit.com Website FB Look नाम से एक छोटा-सा Toolbar Microsoft Outlook के साथ Integrated कर देती है। इसकी मदद से आप अपना Status Update कर सकते हैं, अपनी या किसी भी मित्र की FB Wall पर Post की गईं Photo, जानकारियाँ और Massage देख सकते हैं।

यह Facebook का एक नया Feature है और किसी भी Facebook पृष्ठ के Administrator के लिये बड़े काम की चीज है। Schedule Post की मदद से आप किसी भी Post को अपनी मर्जी से तय तारीख और समय पर Post कर सकते हैं, लेकिन यहाँ ये ध्यान रखना जरुरी है कि आप अगले छह महीने निश्चित समयावधि तक में ही किसी Post को Schedule कर सकते हैं।
Post Schedule करने के लिये आपको Status Bar के नीचे बने घड़ी के Icon पर Click कर Posting की तारीख और समय Set करना पड़ता है।

सोमवार, 2 मार्च 2015

E-mail ऐसे रोकें

ऐसा कम ही होता है कि आप किसी को गलत E-mail कर दें, लेकिन ऐसी गलती कभी-कभी हो भी जाती है। कभी आप भूल जाते हैं कि आपको किसी को E-mail करते समय CC में भी रखना था या जिसको E-mail कर रहे हैं उसको Gmail की ID पर नहीं बल्कि Office की E-mail आईडी पर E-mail करना था।

ऐसे स्थिति में आप क्या करते हैं? क्या आप जानते हैं कि आप ऐसे गलत E-mail को भेजने के बाद रोक भी सकते हैं।

अगर आप Gmail User हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं। Gmail User’s E-mail भेजने के कुछ समय बाद तक अपने E-mail को रोक सकते हैं। इसके लिए निम्न Step पूरे करें-

Gmail पर Logion होने के बाद Screen के दायें ऊपर की ओर दिखाई देने वाले Gear Button को क्लिक करें।

यह Gear Button आपकी Google Plus Profile Image के ठीक नीचे दिखाई देता है, इसके Dropdown में से Setting चुनिये।

Gmail सेटिंग्स Option में जाकर आपको ऊपर की ओर कई सारे Features जैसे General, Labels, Inbox, Accounts, Chat, Themes दिखाई देते हैं।

यहाँ आपको 'Labs' Option पर Click करना है। इसके बाद Screen को Scroll करके नीचे की ओर जायें।

यहाँ भी आपको काफी सारे Option दिखाई देते हैं। Scroll करके आपको नीचे की ओर जाना है। यहाँ आपको अंतिम Option से पहले तीसरे नंबर पर 'Undo Send' दिखाई देगा।

इसी Option के सामने दो विकल्प Enable और Disble दिखाई देते है। आपको Enable पर क्लिक करना है।

इसके बाद Screen को नीचे की ओर Scroll करें और Save Changes बटन पर Click करें।

Save Changes पर Click करने के बाद, आप Inbox पर फिर से पहुँच जायेंगे। ए‌क बार फिर पहला Step दोहरायें और Setting को चुनें। Setting पर Click करते ही आपके सामने Default 'General' Tab खुलेगा। Tab में नीचे Scroll करें और 'Undo Send' का देखें। इस पर Tick Mark मिलेगा।

इस Tick Mark के ठीक नीचे आप खुद चुन सकते हैं कि एक भेजे गये E-Mail को रोकने के लिये आपको कितना समय चाहिये।

यहाँ आपको 5 से लेकर 30 सेकेंड का समय मिलता है। एक बार आपने अपना समय चुन लिया हो, तो नीचे की तरफ Scroll करें और Save Changes पर क्लिक करें।

अब आप ऊपर निर्धारित किये गये समय तक अपना Mail रोक सकते हैं। आप जब किसी को E-Mail भेजते हैं तो आपके समाने तुरंत Undo Send का Option आ जाता है, जिसका आप निर्धारित समय के अंदर इस्तेमाल कर सकते हैं।

शनिवार, 28 फ़रवरी 2015

Youtube के विडियो मोबाईल और कम्प्युटर से डाउनलोड करने का बेहतरीन तरीका

वैसे तो बहुत से तरीके और Sites हैं जहाँ से आप Youtube के Video को Download कर सकते हैं, लेकिन आज आपके लिये एक ऐसा तरीका है, जिसे करने के बाद आप अपने Computer  के साथ-साथ अपने Mobile से भी Youtube का कोई भी विडियो Download कर सकते हो- 
सबसे पहले Youtube पर जाकर कोई भी Video पर Click करें Video खुल जाने पर अब उसके URL में Youtube के पहले ss Type कर दें जैसे ये एक गाने का URL है http://www.youtube.com/watch?v=tuyiu5iVpYc अब इसमें आपको बस Youtube से पहले ss Type करना है तब आपका URL हो जायेगा-http://www.ssyoutube.com/watch?v=tuyiu5iVpYc ऐसा करने से आप Youtube के Video को अलग-अलग Farmet में Save कर सकते हैं और अगर आप अपने Mobile से Youtube के Video को Save करना चाहते हैं तो आपके Mobile में इस Video का URL होगा- http://www.m.youtube.com/watch?v=tuyiu5iVpYc इसमें आपको m की जगह बस ss Video करना है और Ok का Button दबाना हैं ऐसा करते ही आप Mobile से भी Youtube के Video को Download कर सकते हैं।

अपने मोबाईल से दूसरे मोबाईल में बैलेंस ट्रांसफर कैसे करें?

आज के समय में मोबाईल सबकी अभिन्न अंग बन गया है। चाहे छोटा हो या बड़ा, हर व्यक्ति मोबाईल का इस्तेमाल करता है। मोबाईल के सहारे ही हम घर से दूर रहकर परिवार के लोगों एवं मित्रों से सुख-दुख बातें कर पाते हैं, लेकिन यह तब संभव है, जब तक की मोबाईल में बैलेंस रहता है। वैसे तो रिचार्ज करने की सुविधा हर जगह उपलब्ध है, परंतु कभी-कभी मोबाईल का बैलेंस ऐसी स्थान पर खत्म होता है, जहाँ पर मोबाईल रिचार्ज करने की कोई सुविधा नहीं होती है। इसी परेशानी से छुटकारा हम और आप अब आसानी से पा सकते हैं। एक मोबाईल से दूसरे मोबाईल में बैलेंस ट्रांसफर करके। हम जब चाहें अपने मोबाईल से बैलेंस अपने मित्र या किसी रिश्तेदार के मोबाईल में अपना बैलेंस ट्रांसफर कर सकते हैं, वो भी बहुत आसानी से। 
लेकिन…इसके सुविधा को पाने के लिये थोड़ा सा शुल्क भी अदा करना होगा। इस सुविधा के जरिये हम 5 रुपये से लेकर 100 रुपये तक बैलेंस ट्रांसफर कर सकते है। बशर्ते दोनों नंबरों का नेटवर्क एक ही होना चाहिये। आपके लिये एक आसान सा ट्रिक, जिससे आप एक मोबाईल का बैलेंस दूसरे मोबाईल में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। 

अगर आपके पास एयरटेल का सिम हैं तो आप अपने मोबाईल से *141# डॉयल करें और सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुये किसी भी एयरटेल नेटवर्क पर 5 रुपये से लेकर 50 रुपये तक का बैलेंस ट्रांसफर कर सकते हैं। एयरटेल नेटवर्क पर बैलेंस ट्रांसफर करने के लिये आपको 2 या 4 रुपये अतिरिक्त चुकाना पड़ेगा। 

अगर आपके पास aircel का सिम हैं तो आप किसी भी aircel नेटवर्क पर 5 रुपये से लेकर 100 रुपये तक का बैलेंस ट्रांसफर कर सकते हैं। बैलेंस ट्रांसफर करने के लिये आपको अपने Aircel सिम से *122*666# डॉयल करना होगा। नंबर डॉयल करने के बाद वह नंबर डालें जिस नंबर पर आपको बैलेंस ट्रांसफर करना है। 

अपने Idea नंबर से दूसरे आईडिया नंबर पर बैलेंस ट्रांसफर करने के लिये आपको एक मैसेज टाइप करना होगा- GIVE (space) Mobile Number (space) Amount लिखकर 55567 पर भेज दें। जैसे GIVE 9852XXXXXX 50 लिख कर 55567 पर SMS करना है। ऐसा करते ही उस मोबाईल नंबर पर उतने रुपये का बैलेंस ट्रांसफर हो जायेगा। 

अगर आपके पास BSNL का सिम हैं तो उसमें भी आपको बी.एस.एन.एल. नेटवर्क पर बैलेंस ट्रांसफर करने के लिये मैसेज बॉक्स में जाकर एक मैसेज टाइप करना पड़ेगा, जिसमें आपको लिखना है- GIFT <SPACE> AMMOUNT <SPACE>MOBILE NUMBER लिखकर 53733 पर मैसेज भेज दें, इतना करते ही आपका बैलेंस उस BSNL नंबर पर ट्रांसफर हो जायेगा, जिसका कि आप मैसेज में लिखोगे। जैसा की- GIFT 50 9473XXXXXX 

अगर आपके पास रिलायंस gsm का सिम हैं तो बैलेंस ट्रांसफर करने के लिये आपको अपने रिलायंस मोबाईल से 367 नंबर डॉयल करना होगा और निर्देशों का पालन करते हुये आगे बढ़ना होगा। डिफ़ॉल्ट पिन के रूप में आपको 1 दबाना होगा। ऐसा करते ही आपका बैलेंस उस रिलायंस नंबर पर ट्रांसफर हो जायेगा, जो नंबर आप टाइप करेंगे। 

Uninor का सिम इस्तेमाल करने वालों को Uninor नेटवर्क पर बैलेंस भेजने के लिये *202*mobile number*Ammount# लिखकर डॉयल करना होगा। ऐसा करते ही आपका बैलेंस उस नंबर पर ट्रांसफर हो जायेगा। 

अगर आपके पास VODAFONE का नंबर हैं तो आपको दूसरे वोडाफोन उपभोक्ता के नंबर पर बैलेंस ट्रांसफर करने के लिये *131*AMOUNT*MOBILE NUMBER (जिस पर बैलेंस भेजना हैं ) # डॉयल करना होगा। ऐसा करते ही VODAFONE उपभोक्ता के पास बैलेंस ट्रांसफर हो जायेगा।

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2015

12 फंक्शन कीज़ बड़े काम की...

क्या आपने कभी अपने कम्प्यूटर की-बोर्ड की सबसे ऊपरी लाइन गौर से देखी है? ऐसा नहीं लगता, जैसे सीधी-सी 12 खंभा रोड हो, F1 से लेकर F12 तक 12 पड़ाव वाली एक सीधी-सी रोड। ये 12 कुंजियाँ बड़े काम की हैं। इनकी मदद से कैसे आप कम्प्यूटर पर तेजी से काम कर सकते हैं, बता रहे हैं।
कम्प्यूटर की-बोर्ड पर सबसे ऊपर मौजूद F1 से लेकर F12 कुंजियों को 'फंक्शन की' कहते हैं। ये ऐसी कुंजियाँ हैं जिनसे कोई अक्षर टाइप नहीं होता। असल में इन्हें की-बोर्ड के जरिए कम्प्यूटर या उसके ऑपरेटिंग सिस्टम को खास तरह के निर्देश देने के लिए बनाया गया है। आइये, देखते हैं कि आप इनका इस्तेमाल करके कैसे अपने कामकाज को ज्यादा तेज और स्मार्ट बना सकते हैं।

F1
  • अगर कम्प्यूटर को स्विच ऑन करते ही यह कुंजी दबा देंगे तो कम्प्यूटर का सेटअप (CMOS) खुल जायेगा, जिसमें सेन्सिटिव कम्प्यूटर सेटिंग्स को देखा या बदला जा सकता है। 
  • अगर आपने विंडोज़ खोल लिया है, तो इस कुंजी को दबाने पर विंडोज हेल्प एंड सपोर्ट डायलॉग खुलेगा, जिसमें सामान्य समस्याओं के समाधान दिखाये गये हैं।
  • अगर आप इंटरनेट एक्सप्लोरर ब्राउजर में काम कर रहे हैं, तो यह कुंजी दबाने पर इस ब्राउजर का हेल्प पेज खुलेगा।
  • क्रोम ब्राउजर में यही कुंजी दबाने पर गूगल क्रोम का हेल्प सेंटर खुल जायेगा।
  • माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कंट्रोल+F1 दबाने पर सॉफ्टवेयर फुल स्क्रीन मोड में चला जायेगा। फिर से दबाने पर दोबारा सामान्य हो जायेगा।
F2
  • विंडोज में किसी फाइल, आइकन या फोल्डर पर क्लिक करने के बाद F2 दबाने पर उसे फौरन रीनेम किया जा सकता है।
  • माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कंट्रोल+F2 दबाने से प्रिंट प्रिव्यू पेज खुलेगा, जो दिखाता है कि आपका डॉक्युमेंट प्रिंट होने पर कैसा दिखेगा।
  • माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में Alt+Control+F2 को दबाने पर फाइल ओपन डायलॉग बॉक्स खुल जाता है।
F3
  • विंडोज में F3 दबाने से सर्च बॉक्स खुल जाता है, जिसका इस्तेमाल फाइलों या फोल्डरों को खोजने के लिए कर सकते हैं।
  • माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में Shift+F3 दबाने पर अंग्रेजी का सलेक्ट किया हुआ मैटर अपर केस या लोअर केस में बदला जा सकता है।
  • माइक्रोसॉफ्ट डॉस या कमांड प्रॉम्प्ट विंडो में F3 दबाने पर पहले टाइप की गई कमांड दोबारा टाइप हो जाती है।
F4
  • विंडोज एक्सप्लोरर (कम्प्यूटर, माइ कम्प्यूटर वगैरह) में इसे दबाने पर अड्रेस बार खुल जाती है। इंटरनेट एक्सप्लोरर में भी वेबसाइट का पता डालने के लिए अड्रेस बार खुलती है।
  • माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में यह कुंजी दबाने पर वही काम रिपीट हो जायेगा, जो आपने अभी-अभी किया था। अगर आपने कोई शब्द टाइप किया है, तो वह दोबारा टाइप हो जायेगा। टेबल बनाई है, तो एक और टेबल बन जायेगी। अगर कोई टेक्स्ट बोल्ड किया है तो वह फिर से सामान्य और फिर से बोल्ड हो जायेगा।
  • Alt+F4 को दबाने पर वह सॉफ्टवेयर बंद हो जायेगा जो अभी खुला हुआ है।
  • Control+F4 दबाने पर किसी सॉफ्टवेयर के भीतर खुली कई विंडोज में से मौजूदा विंडो बंद हो जायेगी। जैसे इंटरनेट एक्सप्लोरर में खुले कई टैब में से एक टैब बंद हो जायेगा या फिर वर्ड में खुले कई दस्तावेजों में से एक बंद हो जायेगा।
F5
  • यह रिफ्रेश की के तौर पर काम करता है। विंडोज में कोई फोल्डर कॉपी होने के बाद दिखाई नहीं दे रहा, तो इसे दबाइये, दिखने लगेगा। इंटरनेट ब्राउजरों में दिख रहे वेब पेजों को रिफ्रेश या रिलोड करने के लिए यह बहुत इस्तेमाल होता है।
  • माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इसे दबाने पर Find and replace डायलॉग खुल जाता है।
  • पावरपॉइंट में F5 दबाने पर स्लाइड शो चालू हो जाता है।
  • माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में Shift+F5 दबाने पर Find and Replace सुविधा खुलती है।
  • फोटोशॉप में इसे दबाने पर कई तरह के ब्रश सामने आ जाते हैं, जिनमें से अपनी पसंद का ब्रश चुना जा सकता है।
F6
  • इसे दबाने पर विंडोज टास्कबार में खुले फोल्डरों की सामग्री दिखने लगती है।
  • इंटरनेट ब्राउजर में इसे दबाने पर करसर अड्रेस बार में चला जाता है और आप फौरन वेब अड्रेस टाइप कर सकते हैं।
  • अगर माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कई डॉक्युमेंट खुले हैं, तो उन्हें एक-एक कर देखने के लिए Control+Shift+F6 का प्रयोग कर सकते हैं।
F7
  • माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कोई दस्तावेज टाइप करने के बाद अगर F7 दबायेंगे, तो उसकी स्पेलिंग चेक होनी शुरू हो जायेगी।
  • इंटरनेट एक्सप्लोरर में इसे दबाने पर कैरट ब्राउजिंग सुविधा शुरू हो जाती है, जिसका इस्तेमाल कीबोर्ड के जरिए वेब पेजों पर टेक्स्ट सलेक्ट करने, आगे-पीछे जाने आदि के लिए किया जा सकता है।
F8
  • अगर कम्प्यूटर को स्टार्ट करते समय इसे दबा देंगे, तो ऑपरेटिंग सिस्टम को खोलने के लिए उपलब्ध कई मोड दिखाई देंगे, जिनमें सेफ मोड और कमांड प्रॉम्प्ट भी शामिल हैं।
  • माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में Alt+F8 दबाने पर माइक्रो तैयार करने की सुविधा शुरू हो जाती है, जिसके जरिए बार-बार किए जाने वाले कामों को करने के लिए छोटे-छोटे स्थायी निर्देश रेकॉर्ड किए जा सकते हैं।
  • माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेक्स्ट को सिलेक्ट करने के लिए F8 का इस्तेमाल किया जा सकता है।
F9
  • माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक में ईमेल पाने-भेजने (सेंड-रिसीव) के लिए इसका इस्तेमाल करें।
  • क्वार्क एक्सप्रेस में इसे दबाने पर मेजरमेंट टूलबार खुल जाता है।
  • कुछ लैपटॉप में इसे दबाकर स्क्रीन की चमक (ब्राइटनेस) को कंट्रोल किया जा सकता है।

F10
  • किसी सॉफ्टवेयर में काम करते हुए इस कुंजी को दबाने पर मेन्यू बार सक्रिय हो जाता है, जैसे आपने वहाँ क्लिक किया हो।
  • Shift+F10 को एक साथ दबाने का ठीक वैसा असर होता है, जैसा माउस के राइट क्लिक का। किसी आइकन, फाइल या इंटरनेट एक्स्प्लोरर में किसी लिंक पर इन कुंजियों को दबाकर देखिए, कॉन्टेक्स्ट मेनू खुल जायेगा।
  • Control+F10 का इस्तेमाल माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की विंडो का आकार घटाने-बढ़ाने (मिनिमाइज- मैक्सिमाइज) करने के लिए किया जा सकता है।
F11
  • इंटरनेट एक्सप्लोरर, क्रोम आदि ब्राउजरों में फुल स्क्रीन को सक्रिय-निष्क्रिय करने के लिए इसे आजमायें।
  • Alt+F11 को दबाने पर माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के सॉफ्टवेयरों में विजुअल बेसिक कोड विंडो खुल जाती है, जिसका इस्तेमाल एक्सपर्ट यूजर करते हैं।
F12
  • माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इसे दबाने पर Save As.. डायलॉग बॉक्स खुलता है। 
  • Shift+F12 से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का डॉक्युमेंट सेव हो जाता है।
  • Control+Shift+F12 से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में खुला डॉक्युमेंट प्रिंट हो जाता है।

===============
बालेंदु शर्मा दाधीच :.

भारतीय गणना

आप भी चौक गये ना? क्योंकि हमने तो नील तक ही पढ़े थे..!